PM विनिमय दरें
USD, EUR:
 |
USD
/ EUR 0.919
|
|
|
EUR
/
USD 1.044
|
|

BTC:
 |
USD
>>
26631.54
|
|
|
EUR
>>
24993.13
|
|

GOLD Bid Price /oz:
 |
USD
>>
1885.001
|
|
|
EUR
>>
1768.696
|
|
|
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मैं अपने खाते की जानकारी में सार्वजनिक एक्सेस कैसे बंद कर सकता हूँ?
अपनी जानकारी में एक्सेस को रोकने के लिए, “सेटिंग्स” अनुभाग में जाएं, “सार्वजनिक जानकारी” लिंक खोजें और “सार्वजनिक खाता जानकारी सेटिंग्स बदलें” पर क्लिक करें। अब आप उस जानकारी के आगे सही के निशानों को हटा सकते हैं जिन्हें आप सार्वजनिक दृष्टि से छिपाना चाहते हैं। फिर आपको कैपचा कोड प्रविष्ट करना और परिवर्तनों को सहेज लेना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि सारी जानकारी सार्वजनिक नज़रों से डिफाल्ट द्वारा छिपी होती है।
|
मैंने बिटकॉइन पता टाइप करते समय एक गलती की। क्या मैं उसे रद्द कर सकता हूँ।
नहीं, सभी भुगतान अपरिवर्तनीय हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि आपको कोई भी पता टाइप नहीं, बल्कि उसे कॉपी और पेस्ट करना चाहिए। आपको भुगतान दाखिल करने से पहले सारी जानकारी की दोबारा जाँच करनी चाहिए।
|
Read more Q & A »
|

|
Perfect
Money सुरक्षा केंद्र
Perfect Money भुगतान प्रणाली का प्रजातांत्रिक दृष्टिकोण हर ग्राहक को स्वतंत्र रूप से निश्चय करने में सक्षम करता है कि उसे अपने खाते के लिए किन सुरक्षा सेटिंग्स का उपयोग करना है। PM का हर ग्राहक अपने आपसे समझौता करता है और अपने खाते के उपयोग की सुविधा और अनधिकृत रूप से देखे जाने या उपयोग से खाते की रक्षा का खुद अपना स्तर चुनता है।
अपने खाते को Perfect Money के साथ सुरक्षित करें
Perfect Money की कार्यशीलता और सामान्य संचालन का रखरखाव सुरक्षा प्रणाली और सुरक्षा साधनों के एक समुच्चय द्वारा किया जाता है। तथापि, Perfect Money का सुरक्षा विभाग हर ग्राहक को संभावित खतरों के बारे में आगाह करना जरूरी समझता है और हरएक से अपने खातों के साथ अधिक सावधान रहने के लिए गहनता से कहता है।
्रिय ग्राहकों!
किसी भी हैकर गतिविधि के प्रति सजग रहें! आपकी अपनी सुरक्षा के लिए अपने फायरवॉल और एंटी-वायरस प्रोग्राम को चालू रखें, की-लॉगर्स, स्पूफ्ड वेबसाइट, पर नज़र रखें, और पते की लाइन में URL को हमेशा यह होना चाहिए
https://perfectmoney.com
- कृपया अपने पासवर्ड और एक्सेस कोड अजनबियों से दूर रखें। PM में उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण के लिए उपयोगी अपनी सभी जानकारी तक पहुँच की रक्षा का ध्यान रखें।
- जितना भी संभव हो उतनी बार प्रणाली में प्रवेश के लिए अपना पासवर्ड बदलना न भूलें।
- तृतीय पक्षों को अपना पासवर्ड न बताएं
- ध्यान रखें, हम आपसे कभी ई-मेल द्वारा हमें अपने पासवर्ड और एक्सेस कोड भेजने को नहीं कहते हैं।
- इलेक्ट्रॉनिक मेल के साथ सावधान रहें और अज्ञात प्रेषकों के संदेशों को न खोलें। ऐसे संदेशों को जवाब मत दें। उनमें वायरस हो सकते हैं जो आपके कम्प्यूटर में घुस सकते हैं और आपके खाते में प्रवेश कर सकते हैं और आपके खाते में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक सारी जानकारी धोखेबाजों को भेज सकते हैं।
- अज्ञात प्रोग्राम डाउनलोड मत करें भले ही वे आपके कम्प्यूटर की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की पेशकश करते हों। ऐसे प्रोग्राम मालवेयर, ऐडवेयर, वायरसों, एक्सप्लॉइट्स, बॉट्स से युक्त हो सकते हैं।
- हम आपसे जहाँ तक संभव हो स्वयं PM द्वारा प्रदान किए गए सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अनुशंसा करते हैं।
- कोई भी प्रश्न होने पर कृपया Perfect Money की सहायता सेवा से पूछने में संकोच न करें।
|
|